Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    • मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय : डॉ. राजीव बिंदल
    • कॉंग्रेस सरकार ने हिमाचल के साथ सिरमौर में भी सरकारी संस्थानों को बंद करने का कीर्तिमान स्थापित किया – डॉ. बिंदल
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    सोलन

    सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक

    By Himachal VartaJuly 17, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सोलन ज़िला के सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ हो गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी।
    डॉ. अजय पाठक ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एक डिजिटल ग्रिड से जोड़ना है ताकि आम जनता को विभिन्न स्थानों पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की सटीक जानकारी घर बैठे मिल सके।
    उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी संस्थानों को अपनी अधोसंरचना के सत्यापन के लिए अपने संस्थान भवन की फोटो समेत सभी आवश्यक विधिक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इन दस्तावेजों की गहन जांच और भौतिक सत्यापन के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पंजीकरण को अंतिम स्वीकृत दी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि ज़िला के लगभग 158 निजी क्लीनिकों, अस्पतालों और डायगनोस्टिक लैब्स का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंन शेष निजी चिकित्सकों, दवा विक्रेताओं और पैथोलॉजी लैब्स से आग्रह किया कि वह पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं।
    उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से जुड़ने के बाद डायगनोस्टिक लैब, फार्मेसी, क्लीनिक और अस्पताल सीधे राष्ट्रीय डिजिटल ढांचे का हिस्सा बन जाएंगे। इससे रोगियों के डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को आपस में लिंक करना और कैशलेस दावों का निपटारा करना सुगम हो जाएगा।
    डॉ. पाठक ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या, त्रुटि सुधार या विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान के प्रतिनिधि किसी भी कार्यदिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के कमरा संख्या 132 में ज़िला समन्वयक रविन्द्र कुमार से सम्पर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ – डॉ. अजय पाठक
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    • सोलन में अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक सम्मानित
    • मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय : डॉ. राजीव बिंदल
    • कॉंग्रेस सरकार ने हिमाचल के साथ सिरमौर में भी सरकारी संस्थानों को बंद करने का कीर्तिमान स्थापित किया – डॉ. बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.