नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चेतवनी जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की अधिक संभावना है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने इन दिनों में जिला वासियों से एहतियात बरतने, नदी, नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा व यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 21 व 22 जुलाई 2026 को जिला में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी है। जबकि 20 जुलाई को येलो अलर्ट, 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और जारी किया गया है। उन्होंने जिला वासियों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
