Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    सोलन

    सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaJuly 21, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना है तथा इन्हें और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में 47 लाख रुपए की लागत से लीली फार्म से पन्सोड़ा एम्बुलैंस मार्ग मैटलिंग व टायरिंग कार्य का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
    विधायक ने तदोपरांत पन्सोड़ा से चाम्बा तक 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एम्बुलैंस मार्ग की आधारशिला भी रखी।
    संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के गांव-गांव तक बेहतर सड़क, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, सुदृढ़ अधोसंरचना व अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़कें जहां ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है वहीं किसानों व बागवानों के उत्पादों को समय पर मण्डियों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होती है।
    विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सकारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गाय व भैंस के दूध में न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत बढ़ौतरी तथा प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलें जैसे मक्की, गेहूं, हल्दी व अदरक के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है। इन सभी एतिहासिक निर्णयों से किसानों व पशुपालकों को उनके उत्पादों का उचित दाम मिल रहा है और उनकी आय व जीवनशैली में सुधार हो रहा है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छेता मार्ग के लिए 13.44 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण कार्य तथा इसके साथ लगते पानी की कूहल के मुरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पन्सोड़ा गांव तक 100 मीटर मार्ग के निर्माण के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है तथा इसका कार्य शीघ्र आरम्भ हो जाएगा।
    उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवगांव में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सन्याड़ी मोड़ स्थित पंचायत भवन में सभागार निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
    उन्होंने सन्याड़ी मोड़ में शौचालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित होने के उपरांत 03 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पन्सोड़ा में खेल मैदान के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर सन्याड़ी मोड़ के नैना माता मंदिर में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान हीरा सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत नवगांव की प्रधान तनु गौतम, पंचायत समिति सदस्य उमा शर्मा, मंदिर समिति के प्रधान हीरामणि शर्मा, बाघल लैंड लूजर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कृषि उपज विपणन समिति सोलन के निदेशक धर्मपाल, कांग्रेस पार्टी के नरेश अवस्थी, नरेन्द्र कौंडल, दलीप कुमार, पुलिस उप-अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बेलीराम कश्यप, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.