Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    सोलन

    वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल

    By Himachal VartaJuly 21, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनकर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के मध्य संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। शरद कुमार लगवाल आज सोलन के निकट ग्राम पंचायत कोठों के गलानग गांव में आयोजित  पौधारोपण   कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
    शरद कुमार लगवाल ने कहा कि वन हमारे ग्रह के फेफड़े हैं जो हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और विविध पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू करना समय की मांग है। हमें वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और इस अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी साझा करनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
    वन मंडलाधिकारी सोलन प्रदीप कुमार ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत किया और पौधारोपण अभियान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों जैसे देवदार, पढ़ग, पाजा और खनूर के 70 पौधे रोपित किए गए।
    सोलन मण्डल की सहायक वन अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थितजनों का धन्यवाद किया।
    अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अभय मंडियाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या ज्योति पटियाल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी, न्यायिक दंडाधिकारी जन्नत हायर, अधिवक्ता एस.एल. कश्यप, एच.एस. ठाकुर व शरद बाली, ग्राम पंचायत कोठों के प्रधान सुशांत ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान अंकुर ठाकुर सहित स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.