सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला परियोजना प्रबंधक इकाई सोलन द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत आज यहां प्रबंधन समिति (एम.सी.) के सदस्यों के लिए ‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने की।
डॉ. संतोष गुप्ता ने एम.सी. सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने समिति संचालन में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, सामूहिक निर्णय प्रक्रिया तथा टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सदस्यों को अपने दात्यिवों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
ज़िला परियोजना प्रबंधन इकाई के ज़िला परियोजना निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर ‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण में ज़िला परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई सोलन तथा नाहन के 15 उप परियोजना के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27
