Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    सोलन

    आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर

    By Himachal VartaJuly 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी विभाग आपदा से निपटने के लिए अपनी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखे ताकि आकस्मिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। दीपक राठौर आज यहां मानसून की तैयारियों एवं विशेष राहत पैकेज विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम पांच व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ताकि यह आपदा मित्र जीवन और संपत्ति के नुकसान को न्यून करने में सहायक बन सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश भर की सभी ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि आपदा के समय क्षति को न्यून करने के लिए आधुनिक उपकरण होने आवश्यक है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे उपकरणों की जानकारी उपलब्ध करवाएं जो आपदा के समय पीड़ित लोगों तक मदद पहुंचाने में और अधिक सहायक सिद्ध हो सके।
    दीपक राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है। इस ऐप से आपदा की स्थिति में घटना की सटीक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डैली लॉस रिपोर्ट डी.एम.आई.एस. पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन ज़िला के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र नालागढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) की एक कम्पनी तैनात है। इसमें 100 जवान, अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं तथा ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 3877 स्वयं सेवक भी कार्यरत हैं।
    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील होकर आपदा से निपटा जाएगा।
    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मानसून की तैयारियों को लेकर तथा विशेष राहत पैकेज विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
    अतिरिक्त सचिव राजस्व (आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
    हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सेल के ए.सी.एफ. विनोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.