सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आज यहां वर्चुअल माध्यम से आयुर्वेद विभाग के सभी मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की।
डॉ. अजय पाठक ने आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े सभी संस्थानों से आग्रह किया कि वह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं डिजिटल बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
ज़िला समन्वयक रविंदर कुमार ने इस अवसर पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आभा, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री तथा हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री के उद्देश्य, उपयोगिता एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पंजीकरण एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।
Breakng
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
- पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
- जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
Saturday, July 25