Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    सोलन

    सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaJuly 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल में स्थापित होने वाले आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के सम्बन्ध में आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इस अस्पताल में 1.5 टेस्ला एम.आर.आई. मशीन स्थापित की जानी है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एम.आर.आई. मशीन की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को और बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा गंभीर बीमारियों के परीक्षण के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
    कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल को सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
    उन्होंने कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ सुविधाओं के साथ साथ क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जा रहा है। इस अस्पताल में रोगियों को तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 50 बिस्तरों वाली मातृ एवं शिशु विंग का पृथक निर्माण भी किया जा रहा है।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि बहुद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि यह अस्पताल समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन बनेगा।
    उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सके।
    डॉ. शांडिल ने तदोपरान्त कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
    डॉ. शांडिल ने तदोपरान्त जन समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप जैन, डॉ. अनादी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन – डॉ. शांडिल
    • ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और जनहित पर दिया विशेष बल
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.