Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaJuly 28, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन द्वारा आज यहां विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन के सभागार में डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    डॉ. अजय पाठक ने हेपेटाइटिस-बी के कारणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन के लिए एक ही सिरिंज का बार-बार अथवा कई व्यक्तियों द्वारा उपयोग करना हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के प्रसार का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में विश्वभर में लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस-बी से संबंधित कारणों के चलते हुई, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

    इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गगन ने भी हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों, संक्रमण के तरीकों, रोकथाम, समय पर जांच तथा टीकाकरण के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न कवियों एवं बुद्धिजीवियों ने हेपेटाइटिस-बी, नशा मुक्ति तथा स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम, समय पर जांच, टीकाकरण तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.