Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
    • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
    • हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
    • नाहन बिजली बोर्ड में बढ़ा फील्ड कर्मचारियों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
    सोलन

    स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaJuly 30, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन सब्ज़ी मंडी के समीप लगभग पांच लाख रुपये से ‘हिम ईरा’ भंडारण कम कैफे नवीनीकरण किए गए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्र किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारंपरिक उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध होंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
    स्वास्थ्य मंत्री ने हिम ईरा दुकान का अवलोकन किया तथा उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दी।
    इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल, ए.पी.एम.सी के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, जोगेंदरा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, शिव कुमार, सन्धिरा शीनू, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, उपमंडलाधिकारी नीरजा शर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री
    • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल
    • हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण
    • सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, हर मोड़ पर सिरमौर पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा : एसपी सिरमौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.