Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    सोलन

    प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित

    By Himachal VartaJuly 31, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में प्रथम अगस्त से 07 अगस्त, 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम सोलन डॉ. पदम देव ने दी।
    डॉ. पदम देव ने कहा कि इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और जन्म के शुरुआती 06 महीनों तक केवल स्तनपान को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय ‘जीवन की स्थाई शुरुआत के लिए स्तनपान: कारगर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना’ है।
    उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान ज़िला के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को सही स्तनपान की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण स्तर पर स्तनपान से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। चर्चा सत्र में बच्चों के अन्य परिजनों को शामिल किया जाएगा ताकि माताओं को घर पर एक समारात्मक माहौल मिल सके।
    उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान शिशु दुग्ध विकल्प अधिनियम, 1992 की अनुपालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व साहिकाओं को जागरूक किया जाएगा।
    डॉ. पदम देव ने सभी नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया इस अभियान में भाग लें और समाज में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.