Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    • राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 31
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    सोलन

    राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaJuly 31, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सड़क के किनारे और नालियों में पड़े बड़े-बड़े पत्थर और मलबा इत्यादि तुरंत हटाएं ताकि बरसात के दृष्टिगत जलभराव से सड़क अवरुद्ध न हो।
    डॉ. शांडिल आज यहां सोलन निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में सोलन के सभी ज़िला स्तरीय अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आज यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सोलन ज़िला के साथ-साथ शिमला एवं किन्नौर ज़िलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व के अतिरिक्त यह राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण है। इस राजमार्ग के फोरलेन कार्य में सुरक्षा मानकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का उत्तरदायित्व है।
    उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत जहां यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल रही है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कुछ चुनौतियां भी उत्पन्न हुई है। इन चुनौतियों का निराकरण किया जाना आवश्यक है।
    बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वाकनाघाट के नज़दीक पांच गांव वाकना, चिल्ला, तनिहार, भालन तथा रछाना के लिए संपर्क मार्ग निर्माण बारे तथा सोलन शहर में सब्जी मण्डी के नज़दीक डम्पिंग साईट चयनित करने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, समुचित पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में सोलन शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था उपलब्ध करवाने बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन शहर में पानी के अवैध कनेक्शन हटाए जाएंगे तथा दोनों एजेंसियों जल शक्ति विभाग तथा नगर निगम से लिए गए कनेक्शन भी हटाए जाएंगे। भविष्य में पेयजल आपूर्ति केवल एक ही एजेंसी से सुनिश्चित की जाएगी।
    स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष अस्पताल के नजदीक भारी बारिश के कारण झील बनने पर उत्पन्न समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में सुबाथू सड़क को पक्का करने, नए अस्पताल कथेड़ में सड़क को चौड़ा करने तथा नगर निगम कार्यालय के समीप सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को तहसील कार्यालय में ऑनलाइन राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने करने की प्रक्रिया को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    बैठक में जिला सोलन में श्वानों की समस्या से निजात पाने के लिए पशु पालन तथा नगर निगम के अधिकारियों को नसबंदी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को शहर में छूटे हुए घरों को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने के निर्देश दिए।
    प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर निगम सोलन के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. पदम् देव, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • गरीब परिवार पर टूटा कहर, देर रात रसोई पर गिरा विशाल बरगद का पेड़
    • राजमार्ग और ज़िला की अन्य सड़कें किसानों-बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • कार टायर चोरी में चीड़ावाली का निवासी मास्टरमाइंड पुलिस हिरासत में
    • प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.