Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»समाज और प्रदेश के विकास में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    सोलन

    समाज और प्रदेश के विकास में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaAugust 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव, ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
    डॉ. शांडिल आज कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सायरी में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के 21वें  स्थापना दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    स्वास्थ्य मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ तथा पेंशनर्स कल्याण संघ सायरी के सभी पदाधिकारियों को 21 वर्षों की यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि एक अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन सभी के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन भर का अर्जित ज्ञान अनेक मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता चुनने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय प्रदेश के विकास में लगाया है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को समय-समय पर नशे जैसी बुराई के प्रति जागरूक करंे ताकि वह नशे से बचे रहे। उन्होंने ग्रामीणों से खासकर वरिष्ठ नागरिकों का आह्वान किया कि वह बाहर से आने वाले अनजान व्यक्ति से सचेत रहे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर समिति बनाएं ताकि अनजान व्यक्ति की पहचान हो सके।
    उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सायरी में आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है ताकि ग्रामीणों को यहां उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही स्वास्थ्य संस्थान सायरी में सभी स्वीकृत पद भर दिए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही सायरी में एक एंबुलेंस प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा की सायरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का कार्य पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त बजट के प्रावधान के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
    उन्होंने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
    डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सायरी में अमरूद का पौधा रोपित कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हम सभी को एक होकर कार्य करना होगा ताकि भविष्य को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।
    हेल्प एज इंडिया के प्रतिनिधि ने इस अवसर पर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी भी प्रदान की गई।
    इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
    ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान वीरेंद्र जसवाल, ग्राम पंचायत काहला के प्रधान राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद, ग्राम पंचायत सायरी के उप प्रधान राकेश शर्मा,  बीडीसी सदस्य भागेश, भगत राम, बालक राम, ज़िला सोलन पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान के.डी. शर्मा, पेंशनर कल्याण संघ सायरी के प्रधान बेली राम राठौर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के प्रधान जगदीश भारद्वाज, मुख्य संस्थापक गोविंद राम भारद्वाज, मुख्य सलाहकार राकेश मेहता, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओ.पी. शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.