Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    सोलन

    स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaAugust 14, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. शांडिल आज यहां क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के 30वीं शासकीय निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समितियों के कार्यों को और बेहतर किया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि रोगी कल्याण समितियां रोगियों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान करें। इस दिशा में रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से अस्पतालों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता लाना तथा अस्पतालों के प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति रोगियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि के लिए सघन प्रयास करे। उन्होंने समिति की आय में वृद्धि के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    बैठक में रोगी कल्याण समिति के विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के 02 करोड़ 72 लाख  रुपए के व्यय को अनुमोदित किया गया। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 02 करोड़ 54 लाख 75 हजार रुपए का अनुमानित बजट पेश किया गया।
    बैठक में रोगियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त पर्ची काउंटर खोलने का निर्णय भी लिया गया।
    उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष रोगी कल्याण समिति मनमोहन शर्मा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे ओर रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    डॉ. सुमित सूद ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जिला परिषद सोलन की अध्यक्ष शीला कुमारी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, रोगी कल्याण समिति के गैर सरकारी सदस्य सुरेन्द्र बेहल, विनीश धीर, पुनीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य एवं सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.