सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेगा। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल के कण्डा में यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बड़े लम्बे संघर्ष के उपरांत भारतवर्ष को आज़ादी दिलवाने में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण करवाता है।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर नशा मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही खत्म हो जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामिया के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा करवाई गई कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा क्लब जोघों की टीम विजेता तथा ए.डी.सी. बड़ोग की टीम उप विजेता रही। उन्होंने विजेता तथा उप विजेता टीम को सम्मानित भी किया।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
ग्राम पंचायत हुंड़ग के प्रधान गोपाल सिंह परिहार, खंड कांग्रेस समिति कसौली के के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य शिवदत ठाकुर, अपर्णा, संधिरा सिंह शीनू, उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य गीतांजलि कश्यप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की प्रधानाचार्य मीता कौल, यंग फार्मर क्लब कण्डा के अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर, अमर सिंह, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
- पहले पत्थर मारा फिर जान से मारने की दी धमकी, माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर
- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना
- जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक कर सकता है सामना – डॉ. शांडिल
- डॉ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित
Sunday, August 16
