सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने वर्ष 2013 से रेडक्रॉस गतिविधियों में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे डॉ. लेख राज कोशिक को उनके प्रयासों से सोलन ज़िला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस के 16 समूह गठित करने, रेडक्रॉस सोसायटी के 32 आजीवन सदस्य बनाने तथा इनके मार्गदर्शन में ज़रूरतमंद व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को विद्यार्थियों में खेल, अनुशासन एवं परिश्रम के संस्कार विकसित करने तथा ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने कमांडेंट एन.सी.सी. बॉयज कर्नल राजीव थॉमस तथा कमांडेंट एन.सी.सी. गर्ल्स कर्नल विवेक भटारा को एन.सी.सी. के बच्चों को शूलिनी मेला के दौरान यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नगर निगम सोलन में बेलदार के पद पर कार्यरत शंकर दत्त को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में बतौर प्रभारी कार्यरत निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्यवाही करने तथा नशे के तस्करो को पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस चौकी गड़खल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक ललित कुमार को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही कर गड़खल क्षेत्र में नशा तस्करी में गिरावट लाने और गड़खल बाज़ार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में किए गए सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री पुलिस चौकी चायल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक निरीक्षक जय प्रकाश को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही अमल में लाने तथा चायल में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ व्यक्तियों के आगमन पर कानून तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने नियंत्रण कक्ष ज़िला सोलन में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक प्रेम चन्द को कार्यालय से सूचानाओं को समयानुसार आदान-प्रदान करने में उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र मोहन तथा आरक्षी जय सूर्य कांत को वर्ष 2025 के दौरान कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में कार्यरत मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को क्षेत्र में चोरियों के मामालों पर अंकुश लगाने तथा हाल ही में एक चोरी के मामले को 24 घण्टे में निपटाने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
