नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में पशुओं पर लंपी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब तक 451 पशुओं में लंपी संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए जगह-जगह सैंपलिंग अभियान शुरू किया है और जल्द वैक्सीनेशन भी शुरू किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए जिला सहायक उपनिदेशक पशुपालन विभाग संदीप शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में लंपी संक्रमण को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक 451 पशुओं में लंपी रोग से जुड़े लक्षण पाए गए हैं। इनमें से 241 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 206 एक्टिव मामले बताए जा रहे है। संक्रमण के चलते चार पशुओं की मौत भी हो चुकी है। विभाग की ओर से संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सैंपलिंग की जा रही है और पशुपालकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है सहायक उनिदेशक ने कहा कि लंपी संक्रमण से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने 60 हजार वैक्सीन की डिमांड भी भेजी है। विभाग का कहना है कि वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उधर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बर्मा पापड़ी पंचायत के जंगलाभुड़ गांव के लोगों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में पशु लंबी रोग की चपेट में आ चुके हैं जिससे पशुपालकों की चिंताएं बढ़ गई है उन्होंने संबंधित विभाग और सरकार से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
