Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
    • पहले पत्थर मारा फिर जान से मारने की दी धमकी, माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज
    • ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर
    • स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना
    • जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक कर सकता है सामना – डॉ. शांडिल
    • डॉ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, August 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना
    ऊना

    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना

    By Himachal VartaAugust 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज).  भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऊना देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
    इससे पहले आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
    स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगासमारोह को संबोधित करते हुए यादविन्द्र गोमा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र रक्षा में जीवन लगाने वाले वीर जवानों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। हिमाचल प्रदेश ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की सीमाओं की सुरक्षा तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश के वीर सपूतों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की आन-बान-शान की रक्षा की है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सम्मान एवं सुविधा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए बढ़ाई पुरस्कार राशियुवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। एशियाई खेलों, पैरा एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के लिए भी पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।आयुष और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोरआयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आयुष और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार दोनों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
    • पहले पत्थर मारा फिर जान से मारने की दी धमकी, माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज
    • ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर
    • स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना
    • जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक कर सकता है सामना – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.