नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ शिमला-पावंटा साहिब रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के बीच मोहल्ला में शाम लगभग 4:45 बजे आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान विक्रम (23 वर्ष), पुत्र जस्सा सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। दरअसल बाइक नीचे से ऊपर की ओर आ रही थी और बस चौगान से नीचे की ओर जा रही थी। आगे चल रही गाड़ी को पास (ओवरटेक) लेते समय युवक की बाइक सीधे सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डॉ. वाई.एस. परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नाहन पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद कागज़ी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
