Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में लोक जनशक्ति पार्टी की धमाकेदार एंट्री के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल
    • कटासन माता मंडल में सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन : डॉ. राजीव बिंदल
    • अनियंत्रित होकर कार पैराफिट को तोड़ कर खाई में गिरी, कार में सवार पांच ल़ोग बाल-बाल बचे
    • हरिपुरधार पीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया मगर डाक्टर, स्टाफ व अन्य सुविधाएं कौन देगा : मेला राम शर्मा
    • नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
    • पहले पत्थर मारा फिर जान से मारने की दी धमकी, माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, August 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में लोक जनशक्ति पार्टी की धमाकेदार एंट्री के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल
    सिरमौर

    नाहन में लोक जनशक्ति पार्टी की धमाकेदार एंट्री के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल

    By Himachal VartaAugust 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी ने एक बार फिर दस्तक दी है और इस बार इस दस्तक के केंद्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय सदानंद चौहान के सुपुत्र नितिन चौहान उर्फ टिंकू हैं। रविवार को नितिन चौहान ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सैकड़ों गाड़ियों और हजारों समर्थकों के काफिले के साथ हिमाचल में अपनी राजनीतिक वापसी का ऐलान किया। कालाअंब से शुरू हुआ यह काफिला जैसे-जैसे नाहन की ओर बढ़ा, समर्थकों का उत्साह और भी बढ़ता गया और जिला मुख्यालय में हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया ।नितिन चौहान को लोक जनशक्ति पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नाहन पहुंचने पर उन्होंने धार्मिक स्थलों पर शीश नवाकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। कच्चा टैंक स्थित जामा मस्जिद के समीप रुकने के बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब दशमेश स्थान और काली स्थान मंदिर में माथा टेका। इसके बाद शाम करीब चार बजे नाहन किसान भवन में आयोजित जनसभा में उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया। खास बात यह रही कि शहर में काफिले की भारी मौजूदगी के बावजूद आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए समर्थकों ने स्वयं यातायात व्यवस्था संभाली।
    राजनीतिक दृष्टि से नितिन चौहान की यह वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय सदानंद चौहान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी नाहन विधानसभा सीट के रास्ते हिमाचल विधानसभा तक पहुंच चुकी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • नाहन में लोक जनशक्ति पार्टी की धमाकेदार एंट्री के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल
    • कटासन माता मंडल में सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन : डॉ. राजीव बिंदल
    • अनियंत्रित होकर कार पैराफिट को तोड़ कर खाई में गिरी, कार में सवार पांच ल़ोग बाल-बाल बचे
    • हरिपुरधार पीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया मगर डाक्टर, स्टाफ व अन्य सुविधाएं कौन देगा : मेला राम शर्मा
    • नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.