नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, प्रताप रावत युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं पंचायत प्रधान दिवाली खड़ांह ने हरिपुरधार में कांग्रेस सरकार द्वारा हरिपुरधार की सीएचसी को सिविल हॉस्पिटल अपग्रेड करने के नोटिफिकेशन को क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस ढाई लाइनों के नोटिफिकेशन के तहत सीएचसी हरिपुरधार को सिविल हॉस्पिटल के रूप में अपग्रेड तो कर दिया है परंतु इसके लिए ना तो चिकित्सकों के पदों का सृजन किया गया है और ना ही अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पदों का सृजन नोटिफिकेशन में दर्शाया गया हैं जिससे यह साफ हो गया है कि यह सरकार इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को पुन; भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने हरिपुरधार में कांग्रेसी नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार के धन्यवाद के लिए निकली गई रैली को भी हास्यास्पद बताया है जिसमें कांग्रेसी नेताओं द्वारा इस सिविल अस्पताल को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया जा रहा है । उन्होंने सवाल उठाये कि क्या कांग्रेसी नेता इस बात का जशन मना रहे थे कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को पिछले 4 वर्षों से सिविल अस्पताल की सुविधाओं से मरहूम रखा। भाजपा नेताओं ने इन कांग्रेसी नेताओं और क्षेत्र की जनता को याद कराया की 2021 में तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा हरिपुरधार की सीएससी को अपग्रेड करके चिकित्सकों और पैरामेडिकल के स्टाफ की नोटिफिकेशन भी की थी और यहां डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने काम करना भी शुरू कर दिया था परंतु कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इस सिविल अस्पताल को डीनोटिफाई करके इसे बन्द कर दिया था।
Breakng
- हरिपुरधार पीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया मगर डाक्टर, स्टाफ व अन्य सुविधाएं कौन देगा : मेला राम शर्मा
- नाहन में एचआरटीसी बस और बाइक में सीधी टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत एक घायल
- पहले पत्थर मारा फिर जान से मारने की दी धमकी, माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर हिमाचल, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं – रोहित ठाकुर
- स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना
- जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक कर सकता है सामना – डॉ. शांडिल
Sunday, August 16
