Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री
    ऊना

    दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

    By Himachal VartaAugust 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनडोर स्टेडियम के तैयार होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधाओं के साथ बॉक्सिंग रिंग, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल तथा कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के साथ खेल अधोसंरचना को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में बन रहा यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों।  उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हरोली क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम का शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लगभग दो माह में स्टेडियम तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.