नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा ऐतिहासिक चौगान मैदान के अंदर एक पिंक टॉयलेट का निर्माण करवाया गया। इस सुविधा की यहां लंबे समय से विशेष आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आज इस पिंक टॉयलेट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट को IPP रोटेरियन सोना चंदेल ने प्रोजेक्ट चेयरमैन के रूप में आगे बढ़ाया। प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने में सचिन जैन एवं वैशाली जैन का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, हिमाचल क्लस्टर रोटेरियन मनीष जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी की प्रधान रोटेरियन मोनिका जैन ने पिंक टॉयलेट की चाबियां एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार को सौंपते हुए इसे नगर परिषद को विधिवत हैंडओवर किया। इस अवसर पर रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि पिंक टॉयलेट गर्ल्स टॉयलेट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के महत्वपूर्ण एवं चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विशेष रूप से स्कूलों में छात्राओं के लिए बेहतर एवं सुरक्षित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन संगिनी को नाहन शहर के लिए अत्यंत आवश्यक इस जनहितकारी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हार्दिक बधाई दी। एमसी नाहन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय कुमार ने रोटरी क्लब नाहन संगिनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐतिहासिक चौगान मैदान में महिलाओं के लिए शौचालय की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
Breakng
- ऐतिहासिक रानीताल बाग में सत्य साईं समिति ने सजावटी और फलदार पौधे किए रोपित
- ऐतिहासिक चौगान में रोटरी क्लब संगिनी ने बनवाया पिंक टॉयलेट
- पांवटा साहिब में सीटीयू बस ने व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- जीव विज्ञान शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
- जेबीटी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
- नाहन में लोक जनशक्ति पार्टी की धमाकेदार एंट्री के शक्ति प्रदर्शन से भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल
Monday, August 17
