नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):- । शहर नन की ज्वलंत समस्याओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने जिला प्रशासन को एक मांगपत्र सौंपा और शहर की यातायात व्यवस्था, खेल मैदानों की उपलब्धता, लावारिस पशुओं के आतंक तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष योगी (योगेश) ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस तथा अन्य अर्धसैनिक बलों की भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले स्थानीय युवाओं को अभ्यास के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में वर्ष भर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व सरकारी कार्यक्रमों और मेलों का आयोजन होता रहता है, जिससे खेल परिसर व्यस्त रहता है। ऐसे में युवाओं को दौड़ और शारीरिक दक्षता के नियमित अभ्यास के लिए पर्याप्त समय और जगह नहीं मिल पाती। संगठन ने मांग की है कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए चंबा मैदान को 24 घंटे खुला रखा जाए ताकि अभ्यर्थी किसी भी समय अपनी तैयारी कर सकें। संगठन ने शहर के मुख्य बाजार में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर भी गहरा ध्यान आकर्षित किया। अध्यक्ष योगी ठाकुर ने सुझाव दिया कि नाहन के संकरे मुख्य बाजार में वाहनों के दबाव को कम करने और पैदल चलने वाले खरीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
