नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-संगड़ाह। जिला सिरमौर के प्राथमिक स्कूल लगनू में मंगलवार सुबह कक्षा के दौरान छत का भारी प्लास्टर अचानक गिरने से चौथी कक्षा की छात्रा घायल हो गई। हादसे में छात्रा काव्या के सिर पर चोट लगी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान कमरे की छत से बजरीयुक्त प्लास्टर का एक भारी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया और छात्रा इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी संगड़ाह पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी स्कूल परिसर में पहुंचे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में हादसा हुआ, उसकी छत की हालत पहले से ठीक नहीं थी। प्लास्टर गिरने की घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने स्कूल भवन का जल्द निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत की मांग उठाई है।शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। स्कूल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। भवन की स्थिति और हादसे के कारणों की पूरी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
