नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में बीती देर रात एक बांगरण बाईपास पर रात एक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के शिकार हुए युवक पहचान ऋतिक पुंडीर निवासी दुगाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक पुंडीर अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, इसी दौरान बांगरण बाईपास के एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ऋतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके साथ बाइक पर मौजूद कमरऊ निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया युवक की लाश को कब्जे में ले लिया गया था। आज रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले किया गया है। ट्राला चालक को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। हादसे के कारणों की जाँच में पुलिस जुटी है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
