नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-07 की खराब हालत को लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई है। जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस संबंध में एसडीएम पांवटा के माध्यम से नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है। एसडीएम के माध्यम से नितिन गडकरी को भेजे ज्ञापन में अश्वनी शर्मा ने बताया कि पांवटा शहर से करीब दो किलोमीटर दूर बाता नदी पर बना पुराना पुल इस बार भारी बरसात के कारण टूट गया है। इस मार्ग पर पहले दो पुल थे, एक पर आने और दूसरे पर जाने की व्यवस्था थी। पुराना पुल टूटने से अब आना-जाना केवल नए पुल से ही हो रहा है।उन्होंने बताया कि इसी कारण महादेव चौक पातलियों के पास बना डिवाइडर अब हादसे का कारण बन रहा है। पहले जब दो पुल चालू थे तो यह डिवाइडर ठीक था, लेकिन अब एक ही पुल से दोनों तरफ का ट्रैफिक चलने से महादेव चौक पर नाहन और यमुनानगर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को भारी परेशानी हो रही है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की है कि महादेव चौक पर डिवाइडर में सुधार कर दोनों तरफ के वाहनों के लिए सुगम रास्ता बनाया जाए। इसी तरह एनएच-07 पर मां यमुना नदी पर बने नए पुल के पास एसएएस चौक की स्थिति भी बेहद खतरनाक बनी हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि चौक के दोनों तरफ ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ रखा है। जैसे ही वाहन यमुना पुल पार कर हिमाचल में प्रवेश करते हैं, सड़क की हालत ऐसी लगती है जैसे गाड़ी मौत के कुएं में चल रही हो। एक तरफ नाली बहुत ऊंची बनी है तो दूसरी तरफ सड़क नीची और कच्ची है,
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
