Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
    • बांगरण चौक पर तेज रफ्तार ट्राले ने 25 वर्षीय युवक को कुचला
    • चौक बन रहे हादसों का कारण, पांवटा कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन
    • सिरमौर में माइनिंग साइट पर टूटा पहाड़, 3 लोगों के दबने की आशंका; दो वाहन मलबे में क्षतिग्रस्त, बारिश ने रोका रेस्क्यू
    • ज़िला में 22 अगस्त को विशेष लोक अदालत तथा 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत की जाएगी आयोजित
    • मातर में भारी वर्षा के चलते नदि उफ़ान में दो स्कूलों के 50 बच्चे फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें बुलाई : एसडीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, August 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
    सोलन

    एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaAugust 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रो. शालिनी लहितकर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करना तथा आधुनिक पुस्तकालय सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पुस्तकालय कर्मियों में जागरूकता पैदा करना है।
    उन्होंने डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला तथा पुस्तकालयों को समाज एवं उपयोगकर्ताओं से जोड़ने में एडवोकेसी एवं आउटरीच गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पुस्तकालयों में आधुनिक तकनीक अपनाने तथा उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
    दीपांजन चटर्जी ने पुस्तकालयों के बुनियादी ढांचे, तकनीक एवं सेवाओं को सुदृढ़ करने में राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
    उन्होंने कहा कि सोलन में प्रस्तावित आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय से डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे में सुधार, सूचना संसाधनों तक बेहतर पहुंच तथा दुर्लभ पुस्तकों, पांडुलिपियों एवं अन्य मूल्यवान संसाधनों के संरक्षण एवं पहुंच को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
    केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कश्यप ने मुख्यातिथि व अन्य का स्वागत किया तथा केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन द्वारा विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों एवं पुस्तकालय उपयोगकर्ताओं के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।
    कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।
    केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष संजीव कुमार सोलन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
    इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की ओ.एस.डी. डॉ. रेणु राणा, मीना देवी, तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी, ज़िला के विभिन्न विद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व बी.एल. केन्द्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के लगभग 200 छात्रों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
    • बांगरण चौक पर तेज रफ्तार ट्राले ने 25 वर्षीय युवक को कुचला
    • चौक बन रहे हादसों का कारण, पांवटा कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से नितिन गडकरी को भेजा ज्ञापन
    • सिरमौर में माइनिंग साइट पर टूटा पहाड़, 3 लोगों के दबने की आशंका; दो वाहन मलबे में क्षतिग्रस्त, बारिश ने रोका रेस्क्यू
    • ज़िला में 22 अगस्त को विशेष लोक अदालत तथा 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत की जाएगी आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.