Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेबस गोवंश ने आज डीसी कार्यालय ‌क्षेत्र में ली शरण
    • 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर – उपायुक्त
    • नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को 08 सितंबर से बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा-एडीएम
    • एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
    • बांगरण चौक पर तेज रफ्तार ट्राले ने 25 वर्षीय युवक को कुचला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, August 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त
    सिरमौर

    23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
    उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए समीतियों का गठन करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, परिवहन एवं बस सेवाओं, साफ-सफाई, अग्निशमन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
    उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान उपमंडलाधिकारी, पच्छाद को मेला अधिकारी तथा पुलिस उप अधीक्षक, पच्छाद को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    उपमंडलाधिकारी पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • बेबस गोवंश ने आज डीसी कार्यालय ‌क्षेत्र में ली शरण
    • 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त
    • मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर – उपायुक्त
    • नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को 08 सितंबर से बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा-एडीएम
    • एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.