नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।
उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए समीतियों का गठन करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, परिवहन एवं बस सेवाओं, साफ-सफाई, अग्निशमन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान उपमंडलाधिकारी, पच्छाद को मेला अधिकारी तथा पुलिस उप अधीक्षक, पच्छाद को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपमंडलाधिकारी पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
