Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित
    सिरमौर

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaAugust 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल स्वच्छता मिशन समिति   (DWSM)  की बैठक आयोजित हुई।
    उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 01 लाख, 21 हजार, 917 घरों को पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें  ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं।
    बैठक में बताया गया जिला में  जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 237 योजनाएं स्वीकृत है जिसमें 199 योजनाएं भौतिक, 164 योजनाएं वितीय रूप से पूर्ण कर ली गई है जबकि 38 योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर है।
    उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों तथा जिला के स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रों में पेयजल की समस्या का शीघ्र निदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए, इसके लिये जल शक्ति विभाग को निरंतर प्रयासत रहना चाहिए।
    बैठक में बताया गया कि जिला में वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक जिला में उपलब्ध विभाग की पांच पेयजल टेस्टिंग लैब में कुल 8091 वाटर सेंपल टेस्ट किये गए हैं। जिसमें 3505 केमिकल टैस्ट  तथा 4586 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए है जबकि गत वित वर्ष के दौरान 6175 केमिकल टैस्ट  तथा 14126 बैक्टीरियोलाॅजिकल टैस्ट किए गए।
    उपायुक्त ने पेयजल की गुणवत्ता को परखने के लिए विभिन्न पेयजल योजनाओं के वाटर टेस्टिंग के कार्य को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी जल की गुणवत्ता में कमी पाई जाये वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाये ताकि आम जन को स्वच्छ जल की ही आपूर्ति हो सके।
    अधिशासी अभियंता जल शक्ति देवा नंद पुंडिर ने बैठक में मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया तथा डीडब्ल्यूएसएम के सम्बन्ध में विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला के 1590 स्कूलों में नल कुनेक्शन द्वारा पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत जिला में जल रक्षक, एमपीडब्ल्यू, पैरा पीओ तथा पैरा फीटर के 119 अभ्यर्थियों को आईटीआई में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डा. विनोद सांगल, उप निदेशक कृषि, साहिब सिंह सहित समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.