Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    • फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • जागरूकता शिविर आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, August 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल
    सिरमौर

    रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaAugust 27, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज गुरुवार को सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने डॉ. बिंदल की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया।
    राखी बंधवाते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि बहनों का यह आत्मीय स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक एवं अनमोल क्षण है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा दिए गए इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए वे सदैव हृदय से आभारी रहेंगे। रक्षा बंधन का यह पवित्र धागा भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते को और मजबूत करता है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, परस्पर स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारियों और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
    उन्होंने इस पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश की समस्त बहनों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला मोर्चा, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर की सभी बहनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह और अपनापन उनके लिए सदैव प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहेगा।
    महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
    • फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
    • रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर भावुक हुए डॉ. बिंदल
    • पांवटा साहिब में भाजपा युवा मोर्चा ने बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट ट्रालों को रोका
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्क्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.