Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मीडिया सदस्यों को बांधी राखी
    सिरमौर

    इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मीडिया सदस्यों को बांधी राखी

    By Himachal VartaAugust 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें समाज की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने वाला मजबूत माध्यम बताया। इस दौरान क्लब ने मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाने के साथ-साथ शहर की चरमराती बिजली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।   मीडिया से बात करते हुए इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिय शर्मा एवं क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने  मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज शहर और आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, इसलिए यहां बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है।  वहीं, नाहन शहर में लगातार सामने आ रही बिजली की समस्या को लेकर भी क्लब की महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिस पर संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।  इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। क्लब की महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहर और समाज से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.