नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-धौलाकुआं स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में पार्थेनियम उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने परिसर में उगी पार्थेनियम यानी गाजर घास को हटाने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में किसानों, कर्मचारियों और आमजन को इस खरपतवार से होने वाले नुकसान, इसकी पहचान और प्रभावी नियंत्रण के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान सह निदेशक अनुसंधान एवं विस्तार डॉ. प्रियंका ठाकुर की उपस्थिति में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पार्थेनियम के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था। प्रतिभागियों ने केंद्र परिसर में उगी गाजर घास को उखाड़ा, जबकि वैज्ञानिकों ने इसकी सही पहचान और इसे सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया समझाई। वैज्ञानिकों ने गाजर घास को हटाने के साथ ही इसे दोबारा फैलने से रोकने के उपायों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। पार्थेनियम के दुष्प्रभाव कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि गाजर घास जैसी खरपतवार के प्रभावी प्रबंधन के लिए केवल एक दिन का अभियान पर्याप्त नहीं है। इसके नियंत्रण के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार जागरूकता और नियंत्रण गतिविधियां चलाना जरूरी है, ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित तरीके से इसे हटाने की जानकारी मिलती रहे।
Breakng
- डा यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग द्वारा निवेशक जागरूकता आयोजित
- जंबू खाला पुल पर खनन सामग्री वाले भारी वाहनों के चलने पर प्रतिबंध
- धौलाकुआं में वैज्ञानिकों ने गाजर घास उखाड़ कर किसानों को बताए नियंत्रण के तरीके
- इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मीडिया सदस्यों को बांधी राखी
- सोलन हॉकी क्लब का 8वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
- फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
Friday, August 28
