नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें समाज की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने वाला मजबूत माध्यम बताया। इस दौरान क्लब ने मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाने के साथ-साथ शहर की चरमराती बिजली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिय शर्मा एवं क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज शहर और आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, इसलिए यहां बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। वहीं, नाहन शहर में लगातार सामने आ रही बिजली की समस्या को लेकर भी क्लब की महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिस पर संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। क्लब की महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहर और समाज से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
