Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – संजय अवस्थी
    सोलन

    विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaAugust 29, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के बखालग स्थित डी.सी.एम. स्कूल में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी प्रतिभा को उचित दिशा और अवसर प्रदान करना अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, विज्ञान, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा अपनी सफलता से अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करना है।
    विधायक ने आयोजक समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की हौसलावजाही करने में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की युवा पीढ़ी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान करने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और शिक्षित एवं संस्कार युक्त युवा ही हिमाचल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करना निश्चित रूप से उपलब्धि है, लेकिन जीवन में सफलता के लिए अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी उतनी ही आवश्यक है।
    विधायक ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह भी किया।
    संजय अवस्थी ने विभिन्न कक्षाओं में शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगितायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 सरकारी व निज़ी स्कूलों के 520 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    उन्होंने आयोजक समिति को 31 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
    विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत बसन्तपुर की प्रधान दीपिका, ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत बसन्तपुर के उप प्रधान धनीराम ठाकुर, नगर पंचायत अर्की के पार्षद अनुज गुप्ता, वेब ऑफ यूनिवर्स के प्रदेश संयोजक कमलेश कुमार व स्टेट इवेन्ट हेड अमर चन्द, डी.सी.एम. स्कूल के निदेशक मनजीत सिंह ढिल्लो, डी.सी.एम. स्कूल की प्रधानाचार्य रीना पांडा, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.