Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
    • खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने में सहायक – संजय अवस्थी
    • जीवन कौशलों से सशक्त होंगे विद्यार्थी, अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
    • मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज, 231 करोड़ के फर्जी जीएसटी कारोबार का खुलासा
    • विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – संजय अवस्थी
    • डा यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग द्वारा निवेशक जागरूकता आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, August 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज, 231 करोड़ के फर्जी जीएसटी कारोबार का खुलासा
    सिरमौर

    मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज, 231 करोड़ के फर्जी जीएसटी कारोबार का खुलासा

    By Himachal VartaAugust 30, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) एनफोर्समेंट विंग साउथ जोन परमाणु की टीम ने बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जिला किन्नौर के निचार निवासी अबिनाश कुमार ने कथित तौर पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी रेंट डीड और बिजली बिल का इस्तेमाल कर जीएसटी नंबर हासिल किया। इसके बाद जनवरी से जून 2026 के बीच करीब 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस जारी किए गए। जांच में 41.61 करोड़ रुपये के आईजीएसटी फर्जीवाड़े का भी खुलासा हुआ है।  जांच के अनुसार फर्जी फर्म के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में करीब 32 करोड़ रुपये की खरीदारी दर्शाई गई, जबकि कैश के माध्यम से जमा टैक्स महज 247 रुपये दिखाया गया। मामला सामने आते ही जीएसटी एनफोर्समेंट विंग ने संबंधित जीएसटी नंबर तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं कैश लेजर में उपलब्ध करीब 10.60 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी ब्लॉक कर दिया गया है।  मामले में पांवटा साहिब से संबंधित तीन सहायक आयुक्तों की टीम आगे की जांच कर रही है। इसके अलावा किन्नौर स्थित आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं। बैंक प्रबंधन से खाता खोलने के लिए जमा करवाए गए दस्तावेजों और केवाईसी संबंधी पूरी जानकारी भी मांगी गई है।  जीएसटी एनफोर्समेंट विंग साउथ जोन परमाणु के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि टीम ने 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस से जुड़े मामले का खुलासा किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
    • खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने में सहायक – संजय अवस्थी
    • जीवन कौशलों से सशक्त होंगे विद्यार्थी, अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
    • मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज, 231 करोड़ के फर्जी जीएसटी कारोबार का खुलासा
    • विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.