Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित
    सिरमौर

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित

    By Himachal VartaAugust 31, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार मे पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा व उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डा. राजीव वालिया भी उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने नव नियुक्त पशु मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पशु मित्र अपने दायित्वों का निष्ठा एवं पूर्ण इमानदारी से निर्वाहन करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं पशुपालकों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने पशु मित्रों से नए चयनित बीपीएल परिवारों को विभिन्न विभागीय योजनाओं जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए कहा।
    उपायुक्त ने कहा कि पशु मित्र विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेेंगे इससे विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं तथा कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
    इस दौरान उप निदेशक डा. राजीव वालिया ने बताया कि जिला में 05 उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, 04 केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, 01 पशु चिकित्सा पाॅलीक्लिनिक तथा 197 पशु औषधालय संचालित है। नियुक्त किए गए 36 पशु मित्रों को सिरमौर जिला के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों तथा पशु औषधालयों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु मित्रों की नियुक्ति से पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों तथा विभाग के कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.