Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    ऊना

    सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश

    By Himachal VartaSeptember 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रायोजित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग, प्रदेश और आमजन के प्रति जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, समयसीमा तय करने तथा नियमित रूप से प्रगति का आकलन करने पर जोर दिया। जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के साथ-साथ ऊना में केंद्र की सहायता से क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। सांसद ने एमपी लैड के तहत स्वीकृत एवं लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को अगले 45 दिनों में, 15 अक्तूबर तक, लंबित कार्य पूर्ण करवाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।   सांसद ने कृषि, बागवानी, कृषि विपणन तथा पंचायती राज विभागों को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायतवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
    अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सांसद ने संबंधित विभागों को निगरानी एवं कार्रवाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी के लिए ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।  सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने परियोजनाओं के अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में भविष्य की आवश्यकताओं, यातायात एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी पहलुओं की समुचित समीक्षा करने को कहा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.