Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    सिरमौर

    सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद

    By Himachal VartaSeptember 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बारिश और लैंडस्लाइड से सड़क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नाहन-ददाहू सड़क मार्ग नैहली के पास पूरी तरह बंद हो गया है, जिसके आज शाम तक बहाल होने की संभावना जताई गई है।उपमंडलाधिकारी नागरिक नाहन ने लोगों से अपील की है कि नाहन से ददाहू जाने वाले लोग जमटा से बिरला होते हुए अथवा शिलनू-कैलाश मार्ग का उपयोग करें।
    इसी तरह ददाहू से नाहन आने वाले यात्रियों को भी इन्हीं वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की सलाह दी गई है।उधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा जारी दैनिक आपदा रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण जिले में 14 सड़कें बंद अथवा प्रभावित हैं।
    इनमें नाहन मंडल की 10 और पांवटा साहिब मंडल की 4 सड़कें शामिल हैं। लगातार बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।वहीं जल शक्ति विभाग की 35 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। नइनमें नौहराधार क्षेत्र की 24 और नाहन क्षेत्र की 11 योजनाएं शामिल हैं। जल शक्ति विभाग को करीब 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।इस तरह लगातार बारिश से लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को मिलाकर सरकारी बुनियादी ढांचे को करीब 5 करोड़ 39 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.