Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. राजीव बिंदल से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के रंगों से प्रकाशमान हुआ शिक्षक दिवस समारोह
    • मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक – डॉ. शांडिल
    • ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    • डॉ. शांडिल ने कूड़ा एकत्रित करने वाली ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
    • योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक – डॉ. शांडिल
    सोलन

    मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaSeptember 5, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि   युवा नशे से दूर रहे और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के जौणाजी के सुप्रसिद्ध दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व जौणाजी में भगवान विष्णु के प्राचीन मंदिर तथा पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के सुख, सम्पन्नता और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही आप अपने और अपने परिवार के बड़े सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि बुरी संगत से बचें और नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी मेले, उत्सव एवं त्यौहार अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी करते हैं।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों का जीवन सरल बनाने के उद्देश्य से कई नवीन योजनाएं क्रियान्वित की गई है तथा इन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    डॉ. शांडिल ने वार्ड डयारग बुखार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, महिला एवं युवक मण्डल भवन कनाह बजनाल के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, जौणाजी स्कूल से मार्ग तक एम्बुलैंस रोड़ के प्रारम्भिक निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, भरोग गांव से कनाह बजनाल स्कूल तक मार्ग की मुरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, डयारग बुखार में आंगनवाड़ी निर्माण के लिए 01 लाख रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने कहा कि जौणाजी में पुस्तकालय निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
    डॉ. शांडिल ने खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
    प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, बीडीसी सदस्य जौणाजी सरिता कश्यप, ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान सचिन कश्यप, ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान राजेश कुमार, ग्राम पंचायत मशीवर की प्रधान तोषल, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत जौणाजी के उप प्रधान रघुवीर सिंह, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान अंकुर ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन की उपाध्यक्ष संधीरा सीनू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, रविन्द्र कांत, राजेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन मंजूला कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. राजीव बिंदल से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के रंगों से प्रकाशमान हुआ शिक्षक दिवस समारोह
    • मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक – डॉ. शांडिल
    • ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री
    • डॉ. शांडिल ने कूड़ा एकत्रित करने वाली ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.