नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कामगारों के कल्याण और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
बोर्ड द्वारा संचालित विवाह सहायता योजना के तहत पात्र कामगारों को स्वयं तथा उनके अधिकतम दो बच्चों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य कामगार परिवारों को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके वित्तीय बोझ को कम करना है।
जिला सिरमौर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 103 पात्र कामगारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है, जिस पर 52 लाख 53 हजार रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। योजना से लाभान्वित कामगारों ने प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
इसी कड़ी में जिला सिरमौर के नाहन मंडल स्थित ग्राम पंचायत बनेठी के बाबू राम ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी के विवाह के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपनी बेटी की शादी के खर्च में किया, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से काफी मदद मिली। बाबू राम ने इस सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कामगारों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं।
इसी प्रकार ग्राम नेहली धीड़ा, तहसील नाहन के टिका राम शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी के विवाह के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ करें कार्य – दिव्यांशु सिंगल
- विवाह सहायता योजना से कामगार परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
- पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब
- बड़ा लक्ष्य तय करें, मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : जतिन लाल
- शिलाई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल नाया के नौनिहालों ने अपना दबदबा दिखाया
- रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित होगा ‘न्यू हरोली विकास पथ’: मुकेश अग्निहोत्री
Monday, September 7
