Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    • क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को
    सोलन

    क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को

    By Himachal VartaSeptember 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत क्रेच सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
    उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सह क्रेच केन्द्र आंगनवाड़ी क्रेच टकसाल-2 के वृत्त परवाणू के लिए क्रेच सहायिका का 01 पद भरा जाएगा।
    उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 11 सितम्बर, 2026 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन सादे कागज़ पर अपने पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत करना होगा।
    उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। क्रेच सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
    उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र पर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा तथा आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
    अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.