Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    • क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    सिरमौर

    निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान

    By Himachal VartaSeptember 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के होनहार निशानेबाज सूर्यांश कपूर और ओजस्विनी ने अपनी शानदार प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

    50 मीटर थ्री पोजिशन .22 राइफल इवेंट में सूर्यांश कपूर ने यूथ पुरुष वर्ग तथा ओजस्विनी ने यूथ महिला वर्ग में निर्धारित क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। उनकी इस उपलब्धि से अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।  इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती स्टिमी मारिया* ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “सूर्यांश और ओजस्विनी की यह सफलता उनकी प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं। हमें विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”।  विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन *श्री अनिल जैन,* महासचिव *श्री सचिन जैन* एवं अतिरिक्त कार्यभार देख रहे श्री *सम्यक जैन* ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “सूर्यांश कपूर और ओजस्विनी ने अपनी मेहनत और समर्पण से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। हम दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभावान निशानेबाजों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.