Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    • क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    सिरमौर

    श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
    उपायुक्त ने मेले के सुचारू संचालन के लिए उपमंडलाधिकारी नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन को मेला अधिकारी तथा एएसपी नाहन को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर राजस्व अधिकारियों को अस्थायी आधार पर मेला ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को मेला अवधि के दौरान पर्याप्त संख्या में खाद्य निरीक्षक तैनात करने तथा मेला क्षेत्र में खान-पान सामग्री के स्टॉलों का नियमित एवं निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फल विक्रेताओं, दुग्ध विक्रेताओं तथा मिठाई एवं प्रसाद की गुणवत्ता की भी नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र में स्टाफ सहित एम्बुलेंस वाहन तैनात करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेले के दौरान आपातकालीन दवाइयों सहित दो प्राथमिक चिकित्सा बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को त्रिलोकपुर स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ आयुष विभाग द्वारा भी मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
    उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कानून एवं व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल आपूर्ति, वाहन पार्किंग, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भंडारा व्यवस्था तथा मेले के दौरान किराए में संभावित वृद्धि से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने कहा कि अश्विन नवरात्रि मेला श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को मेले से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।                                            उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा।
    तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी माता बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर उपेंद्र चैहान ने बैठक का संचालन करते हुए मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास, त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान, खंड विकास अधिकारी नाहन राहुल धीमान, जिला आयुष अधिकारी डाॅ. जसप्रीत कौर सहित मंदिर न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.