Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    • क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    सोलन

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार

    By Himachal VartaSeptember 8, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में  कार्यकर्ताओं के 04 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 11 पद पर भर्ती के लिए 17 सितम्बर, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर में साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
    यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
    उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के आंगनवाड़ी केन्द्र बाजार गढखल, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाडी के आंगनवाड़ी केन्द्र थडे का ठाकुरद्वारा, आंगनवाड़ी वृत्त चण्डी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनवाड़ी केन्द्र ठिम्बर तथा आंगनवाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब के आंगनवाड़ी केन्द्र कोटी के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक भरे जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र ओडा, आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र मध्याना, आंगनवाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत सनवारा के आंगनवाड़ी केन्द्र मंगोटी मोड, आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की नगर परिषद परवाणू के आंगनवाड़ी वृत्त सैक्टर-2(1), आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की ग्राम पंचायत टकसाल के आंगनवाड़ी वृत्त टकसाल-2, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र सिहारडी चमारा, आंगनवाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत चामिया के आंगनवाड़ी केन्द्र चामिया, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कोट के आंगनवाड़ी केन्द्र घडसी कुकाणा, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के आंगनवाड़ी केन्द्र नेरी, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत जगजीतनगर के आंगनवाड़ी केन्द्र निचला बडोह तथा आंगनवाड़ी वृत्त गोयला की ग्राम पंचायत घडसी के आंगनवाड़ी केन्द्र घडसी ब्राहम्णा के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक भरे जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज़ पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 11 सितम्बर, 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।
    उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी साहयिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
    उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी।
    अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-264037 सम्पर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 17 सितम्बर को होगा साक्षात्कार
    • पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.