नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अतिक्रमण के शिकंजे में जकड़े नाहन शहर को अब अवैध कब्जों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर की सड़कों, गलियों और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वीरवार को प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई की शुरुआत दिल्ली गेट से मोहल्ला गोबिंदगढ़ तक की गई, जहां सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे शहर में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, पुलिस, राजस्व विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के साथ-साथ लंबे समय से पड़े कबाड़ और कंडम वाहनों पर भी कार्रवाई की। नगर परिषद परिसर के नीचे गोबिंदगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े पुराने स्कूटर, कंडम फ्रिज और अन्य सामान को जेसीबी की सहायता से हटाकर कब्जे में लिया गया।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।छह माह पहले दिए थे नोटिस, अब कार्रवाई की
Breakng
- नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
- घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
- 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
- आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ
- युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही बैठक आयोजित
Thursday, September 10
