Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में फार्मेसी आफिसर के साथ दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
    • अमरपुर मुहल्ले के शिव मंदिर के पालने से कान्हाजी की मूर्ति गायब, जांच की उठी मांग
    • राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों संस्थाएं का़ंग्रेस विधायक के इशारे पर हुई बंद, लोग हो रहे परेशान : डा राजीव बिंदल
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    • निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
    सोलन

    राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaSeptember 10, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के बद्दी स्थित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने 402 स्नातक विद्यार्थियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।
    राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने स्नातकों से अपने जीवन की नींव ईमानदारी, अनुशासन, ज्ञान, चरित्र, आचरण और समाज के प्रति योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने का आहवान किया।
    राज्यपाल ने विकसित भारत-2047 के विजन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और चरित्र निर्माण पर भी केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों से युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि अवसरों और समाधानों के सृजनकर्ता के रूप में तैयार करने का आहवान किया।
    राज्यपाल ने कहा कि एआई, डिजिटल प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक नवाचार में तेजी से हो रही प्रगति दुनिया में रोजगार और कार्य की प्रकृति को बदल रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कौशल आवश्यक हैं, लेकिन गंभीर चिंतन, रचनात्मकता, सहानुभूति, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण बने रहेंगे।
    उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी करने का आहवान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, नशामुक्त समाज और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देने का आहवान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय ज्ञान-आधारित और विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में निरंतर योगदान देता रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में फार्मेसी आफिसर के साथ दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
    • अमरपुर मुहल्ले के शिव मंदिर के पालने से कान्हाजी की मूर्ति गायब, जांच की उठी मांग
    • राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों संस्थाएं का़ंग्रेस विधायक के इशारे पर हुई बंद, लोग हो रहे परेशान : डा राजीव बिंदल
    • श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.