नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के अमरपुर मोहल्ले के शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पालने में रखी गई कान्हाजी की मूर्ति छठी कार्यक्रम की तैयारी के दौरान गायब मिली। पंडित ने पालना खाली देखकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। घटना से चिंतित वार्ड नंबर पांच के लोगों ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद सीमा अत्री ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के लिए अमरपुर मोहल्ले के शिव मंदिर में पालना सजाकर उसमें कान्हाजी की मूर्ति रखी गई थी। इसके बाद मंदिर में छठी कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पंडित ने पालना देखा तो उसमें मूर्ति मौजूद नहीं थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मूर्ति का पता नहीं चल सका। लोगों ने आशंका जताई कि कोई नशेड़ी मूर्ति को मंदिर से उठाकर ले गया हो सकता है।
Breakng
- अमरपुर मुहल्ले के शिव मंदिर के पालने से कान्हाजी की मूर्ति गायब, जांच की उठी मांग
- राज्यपाल ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों संस्थाएं का़ंग्रेस विधायक के इशारे पर हुई बंद, लोग हो रहे परेशान : डा राजीव बिंदल
- श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- निशाने पर राष्ट्रीय मुकाम: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के सूर्यांश व ओजस्विनी ने बढ़ाया नाहन का मान
- महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता – विद्या नेगी
Thursday, September 10
