Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    • 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
    • आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर – मनमोहन शर्मा
    सोलन

    रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर – मनमोहन शर्मा

    By Himachal VartaSeptember 10, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला सोलन रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के सौजन्य से राजकीय महाविद्यायलय कण्डाघाट में यूथ रेड क्रॉस यूनिट सहायता कक्ष का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित छात्रों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस यूनिट के खुलने से जहां ज़रूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी वहीं युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ आपदा एवं अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में मानवीय मूल्यों, मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशीलता एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ज़िला की इस प्रथम यूनिट के बनने से रेड क्रॉस की सेवाओं में व्यापक विस्तार होगा। रेड क्रॉस प्रदेश, ज़िला व उपमण्डल स्तर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
    उपायुक्त ने आमजन से आग्रह किया कि वह इस सुविधा की जानकारी ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाए ताकि वह इसका लाभ उठा सके।
    उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा में निरंतर तत्पर रहती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं देती है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़ने का आग्रह किया।
    उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी से समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
    इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
    जिला रेड क्रॉस सोसायटी सोलन के उप संरक्षक लेखराज कौशिक ने कहा कि ज़िला के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों सहित 143 जूनियर रेड क्रॉस यूनिट व यूथ रेड क्रॉस यूनिट बनाए गए हैं, इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट  गोपाल चंद शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट के प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. पीयूष शर्मा, रेड क्रॉस यूनिट कण्डाघाट के प्रभारी राज लक्ष्मी नेगी सहित रेड क्रॉस के सदस्य, कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    • 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.